दुर्गा माँ की मूर्ति स्थापित के साथ ही पूजा महोत्सव शुरू

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट । ललित जोशी/हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नैना देवी मंदिर में देर शाम सर्वजनीन दुर्गा पूजा महोत्सव के तत्वावधान में दुर्गा माँ की गणेश भगवान व अन्य देवी देवताओं के साथ मूर्ति स्थापित की गई।

जो कि 12 अक्टूबर तक सुबह तक श्रद्धालुओं के लिए रखी जायेगी।इस क्रम में सर्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सी के दास ने सभी लोगों से महोत्सव में भाग लेने की अपील की।
यहाँ बता दें आज से कुछ वर्षों पूर्व बंगाल से आकर बंगाली समुदाय के चंद लोग नैना देवी मंदिर में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा माँ की पूजा अर्चना किया करते थे। देखते देखते स्थानीय लोगों ने भी कुछ वर्षों से तन मन धन से सहयोग कर बहुत बड़े स्तर पर भव्य समारोह आयोजित करना शुरु कर दिया।

इस बार 68 वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।सी के दास ने बताया कलश यात्रा के बाद देर शाम पूजा विधि विधान के साथ मां अभिवादन कर सांध्य आरती , की गई। इस दौरान सुंदर कांड ,पत्रिका लेन पूजा, आरती का रोज कार्यक्रम किया जाएगा। महाष्टमी के दिन सुबह से पूजा अर्चना की जायेगी। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों व बंगाली समुदाय के लोगों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में आकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस दौरान हवन यज्ञ, कन्या पूजन, का आयोजन किया जायेगा।
12 अक्टूबर को सुबह मां दुर्गा की सभी देवताओं के साथ पूजा अर्चना की जायेगी । ततपश्चात माता दुर्गा का डोला नैना देवी मंदिर से यात्रा के लिए नगर परिक्रमा के लिये निकलेगा। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा स्कूल के बच्चों की झांकी व बेंड बाजे छोलिया दल के साथ मल्लीताल, से तल्लीताल जाएगा उसके बाद देर रात झील में मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा। श्री दास ने लोगों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

दुर्गा पूजा महोत्सव को सम्पन्न करने में बहादुर सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, भास्कर महतोलिया, दिनेश भट्ट, उमेश मिश्रा, शिव राज सिंह, सुरेंद्र चोधरी, मंजू रौतेला समेत तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

12 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

12 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

14 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

14 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

14 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

14 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279