सितारगंज सीएचसी व मोरी पीएचसी उच्चीकृत,विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित अन्य पदों की भी मिली स्वीकृति

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और उत्तरकाशी जिले के मोरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत कर दिया गया है। अब दोनों अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्रीय जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का धन्यवाद प्रकट किया है।

पस्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार सितारगंज के 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 90 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कुल 65 पदों की स्वीकृति दी गई है। इनमें 40 पद (20 नियमित एवं 20 आउटसोर्स) नए सृजित किए गए हैं। नवसृजित पदों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अलावा एक आर्थोपेडिक सर्जन, एक नेत्र शल्यक, एक रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलोजिस्ट, चार वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, 10 नर्सिंग अधिकारी, एक लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। यह सभी पद नियमित अस्थायी होंगे। इसके अलावा 20 पद आउटसोर्स से होंगे।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए 37 पदों (25 अस्थायी व 12 आउटसोर्स) की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत पदों में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, दंत शल्यक, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

14 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

14 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

15 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

15 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

15 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

16 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279