अवैध खनन प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार की सख्त कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 06 पुलिसकर्मी निलंबित
हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी इकबालपुर, थाना झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी इकबालपुर एवं अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर चौकी प्रभारी सहित कुल 06 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित कार्यों में संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक देहात (ग्रामीण) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

