HTML tutorial
HTML tutorial

तकनीकी शिक्षा विभाग 18 नवंबर को लगाएगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

तकनीकी शिक्षा विभाग 18 नवंबर को लगाएगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 नवंबर को श्रीनगर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में लगभग 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री देशराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को श्रीनगर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होकर युवाओं की योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया संचालित करेंगे।

निदेशक ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए दोनों मंडलों में इस प्रकार के कुल तीन रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और अन्य योग्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने तथा रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।

देवभूमि खबर

Related articles