सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद

Spread the love

पौड़ी ।जनपद में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

दिनांक 09.02.2026 को राकेश कुमार, निवासी पाबो, पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 07.02.2026 की रात्रि में उनके भाई कुलदीप सिंह ने उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ विवाद कर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (पाटल) से सिर पर वार किया, जिससे राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी, मदकोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाटल) भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार पुलिस: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मथुरा से गिरफ्तार हुआ कातिल दोस्त

Spread the love हरिद्वार ।पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में झाड़ियों के बीच मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि नशे की हालत […]