गुरूद्वारा ‘‘श्री हेमकुण्ट साहिब जी’’ के कपाट शीतकालीन सत्र के लिए बंद, 2 लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने की अरदास

Spread the love

चमोली। उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित गुरूद्वारा ‘‘श्री हेमकुण्ट साहिब जी’’ के कपाट आज शीतकालीन सत्र के लिए विधिवत् अरदास करके बंद कर दिए गए। यात्रा समापन कार्यक्रम में सुबह से ही संगतों का आना शुरू हो गया था। इस अवसर पर लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने गुरू दरबार में हाजिरी दी और गुरू महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बारिश और ठंडे मौसम के बावजूद, श्रद्धालुओं ने सरोवर के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य का लाभ लिया।

सुखमनी साहिब जी का पाठ प्रातः 9:15 बजे शुरू हुआ, जिसे ज्ञानी कुलवंत सिंह और ज्ञानी हमीर सिंह ने करवाया। रागी जत्था भाई अजीत सिंह और भाई सुरिंदर पाल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को मंत्रमुग्ध किया। यात्रा की समाप्ति की अरदास दोपहर 12:05 बजे की गई, जिसके बाद ‘‘जो बोले सो निहाल’’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

गढ़वाल स्काउट और पंजाब बैंड ग्रुप के सदस्यों ने भी इस मौके पर वाद्य यंत्रों पर धुनें सजाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। पंज प्यारे की अगुवाई में गुरू साहिब जी के स्वरूप को श्रद्धा से नतमस्तक कर सुशोभित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय सेना के ‘‘418 इंडीपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर’’ दल के जवानों ने अपनी सेवाएं प्रदान की, जिनमें हवलदार हरसेवक सिंह और हवलदार गुरप्रीत सिंह शामिल थे। गुरूद्वारा प्रबंधन ने उनकी विशेष सेवा के लिए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल रिटा0ले0ज0 सरदार गुरमीत सिंह  ने एक दिन पूर्व गुरू दरबार में हाजिरी दी थी, उनके योगदान के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस वर्ष लगभग 2 लाख 80 हजार यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2 लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने गुरू दरबार में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त किया। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया और भविष्य में यात्रा को और सुगम बनाने के प्रयासों का वादा किया।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

8 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

8 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

9 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

9 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

9 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

10 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279