निःस्वार्थ भाव से पूरी टीम जी जान से कार्य करती है:सुरेश कांडपाल

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों भगवान श्री रामलीला मंचन के लिये रिहर्सल की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

सर्व प्रथम भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण ने मां सरस्वती मैया का स्मरण किया। इसके बाद राम सीता ने अभिनय किया तथा सूर्पणखा ने भी नृतय कर राम और लक्ष्मण को अपनी ओर रिझाने का प्रयास किया। जिसे काफी लोगों ने खूब सराहा।

इस दौरान समिती के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, व पूर्व अध्यक्ष एवं बरिष्ठ सदस्य सुरेश कांडपाल ने जिला संवाददाता ललित जोशी एवं सहायक हर्षित जोशी को बारी बारी से समिति के बारे में बताया। अपनी तरफ से तथा अपनी पूरी टीम की तरफ से देश प्रदेश, व क्षेत्र वासियों को नव रात्र पर्व की बधाई दी।
उन्होंने कहा आज के समय बाल कलाकारों यानी बच्चों को एकत्र करना बड़ा कठिन काम हो गया है। फिर भी जो बाल कलाकार आते हैं उनको बारीकी ढंग से सिखया जाता है। समिति के 55 वर्ष पूरे होने वाले हैं।

उन्होंने सभी से सहयोग की भी अपील करते हुए 3 अक्टूबर से होने वाली रामलीला में बढ़ चढ़ कर बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की बात कही। इस दौरान समिति के बरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष सुरेश कांडपाल ने कहा समिति ने पूर्व में कई संघर्ष किये आज समिति काफी अच्छे उसमे कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता तो सहयोग करती है बाहर से भी सहयोग मिलता रहता है। इससे बड़ी बात यह है समिति में बालिकाओं द्वारा जमकर भाग लिया जा रहा है। जो सीमित अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही है व निःस्वार्थ काम करती हैं।
हमारी समिति कोई पारितोसिक नही देती है। केवल भगवान श्री राम प्रसाद समिति देती हैं। उन्होंने कहा नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की रामलीला नैनीताल ही नही अपितु जनपद से लेकर पूरे प्रदेश में विख्यात है।
रामलीला मंचन में विभिन्न कलाकारों ने भी अपने अपने अभिनय के बारे में भी बताया।
जिसमें भगवान श्री राम निखलेश उपाध्याय, माता सीता का संस्कार पांडे, लक्ष्मण रोनिक सिंह, रावण का चेतन बिष्ट, व बालिकाओं में शबरी भूमिका तड़ियाल, व मन्दोदरी, कौशल्या का अभिनय अस्मिता समेत तमाम लोग कर रहे हैं।

जिसके चलते यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे , बीरेंद्र जोशी, ललित गोस्वामी, हिम्मत सिंह, गौरव जोशी, सन्तोष पन्त, आदि के नेतृत्व में बाल कलाकारों को तालीम दी जा रही है।

इस अवसर पर समिति के बरिष्ठ सदस्य दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे, उर्बादत जोशी, ललित पांडे, विनोद सनवाल, श्री बिष्ट, कृषणा गोस्वामी, दीपक जोशी, इन्द्र सिंह रावत, चारु पन्त , महेश बिष्ट, हर दा पंडित जी, कंचन चंदोला, शेखर जोशी, डॉ हिमांशु पांडे, कैलाश जोशी,कमल बिष्ट, उमेश सनवाल, दीपक पांडे,गणेश लोहनी, प्रकाश सती , राजेश जोशी, प्रकाश जोशी, पंकज वर्मा, बिजी बाबा, चन्दन जोशी, चंदन बिष्ट,आदि सहयोग कर रहे हैं।

देवभूमि खबर

Recent Posts

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने…

15 mins ago

सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल…

35 mins ago

यमकेश्वर में जमीन खरीद फरोख्त पर विवाद, कांग्रेस नेता विकास नेगी ने एसआईटी जांच की उठाई मांग

देहरादून। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस…

38 mins ago

उपनल कर्मियो के मामले में रिव्यू पिटिशन दायर करवाना आत्मघाती कदम: रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर ।जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने…

59 mins ago

देहरादून में स्मार्ट सिटी विकास के लिए मेयर के पास कोई विजन नहीं था: नवीन जोशी

देहरादून ।स्मार्ट सिटी विकास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री…

1 hour ago

ऋषिकेश में आबकारी टीम की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब…

1 hour ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279