श्रीनगर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्र से समन्वयक नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। ये समन्वयक चुनाव तक इन क्षेत्रों में काम करेंगे।
कांग्रेस महासचिव वेनुगोपाल ने समन्वयकों की सूची जारी की है। जिसमें हरिद्वार से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, गढ़वाल क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से डा.जीतराम व नैनीताल ऊधम सिंह नगर क्षेत्र से गोविंद सिंह कुंजवाल को समन्वयक नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से समन्वयक नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए पांचों सीट पर कांग्रेस के जीत का दावा व्यक्त किया है।
खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, निवर्तमान सभासद संजय फौजी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मैठाणी,परवेज अहमद,वाईएस पंवार,उम्मेदसिंह मेहरा,शिव लाल,राजेश्वरी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
रुद्रपुर। थाना नानकमत्ता क्षेत्र में वनकर्मी पर फायरिंग की घटना में पुलिस ने तेजी से…
रिपोर्ट। ललित / हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भगवान बाल्मीकि की जयंती बड़ी…
देहरादून ।पुलिस द्वारा सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों, फूड स्टालों और फूड वैनों पर…
देहरादून । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने एसएसपी के…
टिहरी।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल के एक शिष्टमंडल ने आज टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक…
देहरादून।उत्तराखंड शासन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने वरिष्ठ चिकित्सकों की पदोन्नति के संबंध…