उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है:मुख्यमंत्री

Spread the love

रूद्रपुर।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वन्दन महोत्सव और सरस मेले का शुभारम्भ किया। गल्लामण्डी से गांधी पार्क तक आयोजित रोड शो में उमड़े जन सैलाब में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। गल्लामंडी से गांधी पार्क तक आयोजित रोड शो में ऊधमसिंह नगर में देश की विभिन्न संस्कृतियों की विविधता देखने को मिली। इसी वजह से ऊधम सिंह नगर को मिनी भारत भी कहा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिला एक प्रकार से पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है जो अनेकता में एकता की मिसाल एवं विभिन्न संस्कृतियों को अपने में समाहित करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के समागम को दर्शाता है। यह जनपद विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के समावेश के साथ निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। यहां की नारी शक्ति स्वयं में सशक्त है। जिससे हमारा समाज और अधिक सुदृढ़ और विकसित हो रहा है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर पांच कन्याओं द्वारा तिलक और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के स्टॉल पर गिर प्रजाति की गौ माता का पूजन कर जनपदवासियों की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान उत्तराखंड राज्य आजीविका मिशन के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने चरखा में कताई कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने मिट्टी के बर्तन और तुलसीमाला स्टॉल पर महिलाओं के इस स्वरोजगारपरक गतिविधि की सराहना करते हुए स्वयं भी इस पर अपना हाथ आजमाया और उन्हें इस कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दुर्गा की प्रतीक कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली, चहुमुखी विकास की कामना की।

देवभूमि खबर

Recent Posts

मुकेश अंबानी का बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दौरा, मंदिर समिति को 5 करोड़ का दान

देहरादून ।उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने…

8 hours ago

जन संघर्ष मोर्चा ने सिंहपुरा-नावघाट पुल की कनेक्टिविटी न होने पर विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप

विकासनगर। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले सिंहपुरा-नावघाट पुल की कनेक्टिविटी न होने के…

8 hours ago

पिटकुल ने उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड़ रुपये का लाभांश किया प्रदान

देहरादून। पिटकुल (उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने उत्तराखण्ड शासन को 11 करोड़ रुपये का…

8 hours ago

तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने नशा…

8 hours ago

टिहरी पुलिस का ड्रग्स तस्करों पर कड़ा प्रहार, 12.02 ग्राम स्मैक और 250 ग्राम चरस बरामद

टिहरी। जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी पुलिस ने दो…

8 hours ago

दून पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 9 लाख की स्मैक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के "ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025" के विजन को साकार करने के लिए…

9 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279