सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के प्रति कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा छह साल पहले उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश के बावजूद राज्य की धामी सरकार ने कर्मचारियों के हितों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी, जो अब खारिज हो गई है।

धस्माना ने भाजपा सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि अब सरकार रिव्यू पिटिशन दाखिल करने की तैयारी कर रही है, जिससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 22,000 से अधिक उपनल कर्मचारी वर्षों से नियमितीकरण की उम्मीद में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें नियमित करने में बाधा डाल रही है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वर्ष 2021 में जब कर्मचारियों का आंदोलन अपने चरम पर था, तब भाजपा के मंत्रियों ने उन्हें झूठे आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवा दिया था।

धस्माना ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी उपनल कर्मचारियों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर कर्मचारियों के समर्थन में कदम उठाने का आग्रह करेगी।

देवभूमि खबर

Recent Posts

सड़क सुरक्षा को लेकर टिहरी डीएम ने दिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

टिहरी :जिला सभागार, नई टिहरी में गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपदीय…

7 mins ago

दिवाली से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका, नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़,बड़ी अनहोनी को टाला

हरिद्वार – दिवाली से पहले हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते…

59 mins ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास की 7 घोषणाएं की

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर…

1 hour ago

देहरादून: बंटी-बबली की तरह धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून। शातिर अंदाज में लोगों को धोखा देकर फाइनेंस किए गए वाहनों और महंगे सामानों…

1 hour ago

टिहरी पुलिस ने 830 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, नशामुक्ति अभियान जारी

टिहरी। टिहरी पुलिस ने 830 ग्राम चरस के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

2 hours ago

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279