अखिल भारतीय पंचायत परिषद पंचायतों, नगर पालिका ,नगर निगम में जो प्रतिनिधि चुनकर आए हैं व उनको अधिकार के लिए संघर्ष करेगी

अखिल भारतीय पंचायत परिषद पंचायतों, नगर पालिका ,नगर निगम में जो प्रतिनिधि चुनकर आए हैं व उनको अधिकार के लिए संघर्ष करेगी
Spread the love

देहरादून।अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने पत्रकार वार्ता कर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की हुंकार भरी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद का गठन पूरे राज्य में किया जाएगा, पंचायतों, नगर पालिका ,नगर निगम में जो प्रतिनिधि चुनकर आए हैं व उनको जो अधिकार मिलने चाहिए थे वह आज तक नहीं मिल पाए हैं, उनको अधिकार दिलवाने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद धरना, प्रदर्शन, रैलियां और उनके लिए संघर्ष करेगी । भाजपा की सरकार बने हुए साडे 4 साल हो गए हैं परंतु राज्य सरकार ने आज तक पंचायत प्रतिनिधियों की सुध नहीं ली और ना ही उनके अधिकारों के लिए कोई बात कही इसके विरुद्ध भी अखिल भारतीय पंचायत परिषद पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट कर संघर्ष का आह्वान करेगी, पंचायत प्रतिनिधियों को किस प्रकार के परेशानियों और संघर्षों से गुजरना पड़ता है, परंतु राज्य सरकार ने आज तक इस बात का भी कोई संज्ञान नहीं लिया, शीघ्र ही पंचायत परिषद का गठन करके सम्मेलन व रैलियों के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को दिलवाने के लिए पंचायत परिषद शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी ,जितना इस राज्य सरकार में पंचायत प्रतिनिधि अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उतना आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ । जिस प्रकार से सांसद ,विधायकों को सुविधाएं व क्षेत्र के विकास के लिए निधि दी जाती है उसी प्रकार से पंचायत प्रतिनिधियों को भी निधि दी जाए ,राज्य के ग्रामीण इलाके आज भी विकास से कोसों दूर हैं मूलभूत सुविधाओं का अभाव इन इलाकों में है ,जो आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी आज तक सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, शिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी है ,राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है कोरोना काल में हर प्रकार का व्यक्ति पीड़ित हुआ है महामारी ने कमर तोड़ कर रख दी है परंतु सरकार ने उनके उत्थान के लिए भी कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई ,व लागू करी। जब शहरी क्षेत्रों में ही इन समस्याओं से हालत बदतर है तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इन सभी मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय पंचायत परिषद शीघ्र आंदोलन करने को बाध्य होगी ।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री पीके अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नवीन जोशी व प्रदेश संयोजक श्री मनीष कुमार (शिखर )उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles