अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने डोईवाला विधानसभा की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने डोईवाला विधानसभा की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून।अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डोईवाला विधानसभा की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

कांग्रेस ने पत्र में डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से मुक्त करते हुए सरकारी संचालन करने की मांग की। कांग्रेस ने डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड ,एक्स-रे व जरूरी लैब जांच , मरीजों को बाहर से दवाइयां एवं प्राइवेट डॉक्टरों का मरीजों के प्रति व्यवहार पर उंगली उठाई

इस अवसर पर मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र की आबादी लाखों की संख्या में है और गरीब जनता प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं है अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है व कृषि ही इनका प्रमुख व्यवसाय है जिससे वह अपनी जीविका चलाते हैं और जब वह प्राइवेट अस्पताल में मजबूरन इलाज के लिए जाते हैं तो वह अथाह पैसा मांगते हैं जिसको देने में जनता सक्षम नहीं है वह उन्हें इलाज नहीं मिल पाता ।
मनीष कुमार ने मांग करी की अविलंब इन समस्याओं का निस्तारण किया जाए अन्यथा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता एकजुट होकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध वृहद आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी ।

कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री श्री नवीन जोशी ने कहा कि अगर शीघ्र ही हमारी मांगों पर सरकार व विभाग ने कार्यवाही नहीं करी तो हम धरना, प्रदर्शन व रैलियां करने को मजबूर होंगे । सरकार को चाहिए कि वह स्वास्थ्य से संबंधित सभी समस्याओं को तत्काल दूर करें और क्षेत्र की जनता को अच्छा व सस्ता इलाज मुहैया कराए, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है जिसको यह पूरा करने में विफल रहे हैं । कोरोना महामारी से इन्हें सबक लेना चाहिए और गरीब जनता की स्वास्थ संबंधी सभी समस्याओं को दूर करना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव पीयूष गॉड ,बिजेंदर कनौजिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जहांगीर खान , अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, विकी नायक, अनीश कौशल,कॉंग्रेस नेता महेश जोशी, तेहस।न अहमद, अनुराग, श्रीमति दीपा चौहान आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles