अवैध बन रही दो बहुमंजिला इमारतें सील

Spread the love

ऋषिकेष। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने वीआईपी कॉलोनी पशुलोक में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। अवैध रुप से बन रही दो बहुमंजिला इमारते सील की गईं। अन्य निर्माणाधीन भवनों के नक्शों की भी जांच की गई। कार्रवाई से बिल्डरों और प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई से बचने को कारोबारी एमडीडीए टीम के चक्कर लगाते भी नजर आए।ऋषिकेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए आवासीय और व्यवसायिक भवनों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को अधिशासी अभियंता मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण श्याममोहन शर्मा के नेतृत्व में टीम देहरादून से ऋषिकेश कोतवाली पहुंची और फोर्स की डिमांड की। फोर्स मिलने के बाद प्राधिकरण टीम वीरभद्र-पशुलोक मार्ग पर स्थित वीआईपी कॉलोनी में पहुंची। यहां अवैध निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों की नाप जोख की गई। गड़बड़ी मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वीआईपी कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए निर्माण किए गए थे। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर ही बुधवार को वीआईपी कॉलोनी में कार्रवाई की गई। कॉलोनी में अन्य निर्माणाधीन भवनों की भी जांच की जा रही है। जांच में अवैध निर्माण सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सफेदपोश बना रहे हैं दबावसूत्रों की माने तो अवैध रुप से बन रही बहुमंजिला इमारतों के पीछे सफेदपोश नेताओं का हाथ माना जा रहा है। एमडीडीए की कार्रवाई करते ही प्रापर्टी डीलरों ने नेताओं के दरबार में चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। एमडीडीए पर दबाव भी बनाया जा रहा है। यही दबाव श्यामपुर में हुई अवैध प्लॉटिंग पर हुई कार्रवाई के बाद भी सामने आया था। दबाव के बावजूद एमडीडीए के स्तर पर अवैध निर्माण के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर