आईजी अभिनव कुमार ने सिडकुल अनियमितताओं हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच की समीक्षा की

आईजी अभिनव कुमार ने सिडकुल अनियमितताओं हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच की समीक्षा की
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिनव कुमार, गढ़वाल ने सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मासिक समीक्षा गोष्ठी कर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित जांच एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने समीक्षा बैठक में जनपद देहरादून की 12 पत्रावली,जनपद हरिद्वार की 07 पत्रावली, जनपद ऊधमसिंह नगर की 12 पत्रावली,  जनपद नैनीताल की 06 पत्रावली, जनपद अल्मोड़ा की 02 पत्रावली, जनपद पिथौरागढ़ की 02 पत्रावली, जनपद पौड़ी गढ़वाल की 12 पत्रावली, जनपद टिहरी की 04 पत्रावली व जनपद उत्तरकाशी की 01 पत्रावली का विवेचकवार समीक्षा की ।उन्होंने एसआईटी को जांच को अग्रिम 01 माह में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।

उक्त गोष्ठी में श्री देवेन्द्र सिंह पींचा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, श्री प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, श्री अभय प्रताप पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरिद्वार, श्री प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, श्री वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, श्री राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक जनपद पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  एवं समस्त जाँच अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles