आज यमुनोत्री धाम के खुले कपाट,सिर्फ तीर्थ पुरोहित ही करेंगे पूजा अर्चना
उत्तरकाशी।अक्षय तृतीया के शुभ संयोग पर उत्तराखंड में स्थित चारधाम के कपाट खोलने का क्रम शुरू हो गया है।आज शुभलग्न दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं।आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोरोना को देखते हुए फिलहाल श्रद्धालुओं से धाम में न आने का आग्रह किया गया है।
मंदिर में सिर्फ तीर्थ पुरोहित ही सीमित संख्या में विधिविधान के साथ मां यमुना की नियमित पूजा अर्चना करेंगे।

