आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने छोड़ी आप, सभी पदों से दिया त्यागपत्र
देहरादून।2022 में उत्तराखंड में आप पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि आप पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजर्गो, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मै आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ ।


