नेतृत्व परिवर्तन कर भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है: बौड़ाई
देहरादून।उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने भारतीय जनता पार्टी पर नेतृत्व परिवर्तन कर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा किया तथा 4 साल तक कुशासन ,भ्रष्टाचार व राज्य का विकास अवरुद्ध करके राज्य की जनता के साथ बड़ा भारी कुठाराघात किया है तथा राज्य को गर्त में धकेलने का काम किया है। जिसके लिए राज्य की जनता कभी भी भाजपा को माफ नहीं करेगी। 4 साल तक राज्य की जनता के साथ छलावा और अब ऐन मौके पर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए एक अनुभवहीन व्यक्ति को राज्य का नेतृत्व सौंप कर राज्य की जनता के साथ खिलवाड़ किया है और भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है ।यदि भाजपा को राज्य के विकास की चिंता होती तो राज्य के कार्यों की मध्यावधि समीक्षा करनी चाहिए थी लेकिन भाजपा नेतृत्व ने राज्य की जनता के साथ जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान किया है जिसका उत्तराखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएगी ।

