उक्रांद 27 को गाँधी पार्क देहरादून मेँ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं लोकायुक्त लागू करने को लेकर धरना व राजयपाल को देगा ज्ञापन
देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल 27 मई को गाँधी पार्क मेँ एक दिवसीय धरने के माध्यम से बेरोजगारी,महंगाई, भ्रष्टाचार तथा भ्रष्टाचार को रोकने हेतु लोकायुक्त की मांग को लेकर महामहिम राजयपाल को ज्ञापन देगा।आयुर्वेद मेँ घोटाले, सहकारिता बेंकों मेँ भर्ती घोटाला, ऊर्जा निगम, पिटकुल मे अनियमितायें, जिसमें ट्रांसफार्मर खरीद घोटाला, राज्य मे व्याप्त महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार असफल हो गयी हैं।
एक तरफ राज्य का युवा रोजगार पाने के लिए सड़को पर हैं दूसरी तरफ सरकार बाहरी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नए आयाम का सर्जन करती हैं ।भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार से पहले इनके घोषणा पत्र मे लोकायुक्त को 100 दिन लागू करना सफ़ेद हाथी हुआ, क्योंकि पूर्व सरकार से लेकर वर्तमान सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही हैं वही सरकारी विभागों मे हो रहे घोटालों मे मंत्री तक अपने चहेतो को लाभ दे रही हैं। सहकारी बेंकों मे हो रहे भर्ती घोटाले क्या सहकारी मंत्री धन सिंह रावत के संज्ञान व संरक्षण मे हो रहा हैं, जो पूर्व सरकार मे भी सहकारिता मंत्री थे।उक्रांद सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ेगा।

