प्रत्येक महाविद्यालय नशा मुक्त हों इसके लिए अभियान चलाया जाय:धन सिंह रावत

प्रत्येक महाविद्यालय नशा मुक्त हों इसके लिए अभियान चलाया जाय:धन सिंह रावत
Spread the love

देहरादून ।सहकारिता , उच्च शिक्षा , दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल ( स्वतंत्र प्रभार ) राज्य मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने आज पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया । इसके साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में चार कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया । इस दौरान डॉ . रावत ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में यूजी स्तर पर 05 और पीजी स्तर पर 10 छात्रों का चयन प्रशासनिक सेवाओं में हो इसके लिए प्राचार्य अपने कॉलेज में कार्यक्रम संचालित करें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत आज ऋषिकेश स्थिति पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे । जहां उन्होंने स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित 02 स्र्माट कक्षा कक्ष के भू – तल एवं प्रथम तल का शिलान्यास तथा राज्य सेक्टर के निर्मित पुरतकालय भवन का लोकार्पण कर छात्र – छात्रओं को समर्पित किया । इसके उपरांत रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय रनातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवल में पहुंच कर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की उपस्थिति में राज्य सेक्टर के अंतर्गत निर्मित चार कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया । इस मौके पर डॉ . रावत ने विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकों द्वारा लिखित 05 किताबों का भी विमोचन किया । जिसमें विजय प्रकाश श्रीवारतव , अंकिता श्रीवास्तव और मोनिका श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से लिखी इकोमिक्रा फॉर मैनेजस , डॉ . अंजना श्रीवास्तव एवं विजय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा लिखित एलिमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन , ज्योति खरे द्वारा लिखित फाइनेशियल इन्क्यूजन एंड इकोनोमिक ट्रेंड , इनोबेटिक सोशियो इकोनोमिक ट्रेंड्स इन बैंकिंग फाइनेंस एंड मैनेजमेंट और मधु थपलियाल द्वारा लिखित इंट्रोडक्शन टू इण्डोक्रियोलोजी शामिल थी ।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय नशा मुक्त हों इसके लिए अभियान चलाया जाय । साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम संचालित किये जाय । वहीं उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में गुणवत्तपरक एजुकेशन के लिए सरकार ने 14 सूत्रीय कार्यक्रम संचालित किया है । जिसके अंतर्गत प्रत्येक राजकीय महाविद्यालयों को ई- पुस्तकालय , स्मार्ट क्लास , ई – बोर्ड , प्रयोगशाला व आवश्यक उपकरण , पेयजल , फर्नीचर , शौचालय , खेल मैदान , रैम्प , विद्युत व्यवस्था , कम्प्यूटरों आदि सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी । ताकि छात्रों को पठन – पाठन में कोई समस्या न आये ।

दोनों अलग – अलग कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय विधायकों सहित प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनंद बर्द्धन , प्राचार्य पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश सुधा भारद्धाज , प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवल डॉ . सतपाल सिंह सहानी , सहित महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles