उत्तरांचल बैंक एम्प्लाईज यूनियन और महन्त इंद्रेश अस्पताल करेंगे 22 सिंतबर को ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

उत्तरांचल बैंक एम्प्लाईज यूनियन और महन्त इंद्रेश अस्पताल करेंगे 22 सिंतबर को ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन
Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल बैंक एम्प्लाइज यूनियन तथा महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा सयुक्त रूप से 22 सिंतबर को ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन अनेकांत पैलेस राजपुर रोड में किया जाएगा । उत्तरांचल बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेहंदीरत्ता ने बताया कि प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए ब्लड डोनेशन कैम्प करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया की अब तक लगभग 100 बैंक कर्मियों द्वारा अपना रेजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है अभी और कई साथियो के नाम आने बाकी है ।मेहंदीरत्ता ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैम्प के साथ ही साथ मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से ह्रदय रोग ,दंत,व समान्य परिक्षण देश के मशहूर डॉक्टरों द्वारा किया जायेगा।उन्होंने बताया कि गरीब लोगों के मुफ्त टेस्ट को लेकर उनकी महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के प्रबन्धन से चल रही है ।

देवभूमि खबर

Related articles