डा. शरद सिंह नेगी सीएम के वन मामलों के सलाहकार नियुक्त
देहरादून। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा. एस.एस. नेगी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के वन मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वे भारत सरकार के पूर्व वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव भी रहे हैं। वे सात वर्षों तक वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के निदेशक एवं कुलपति भी रहें हैं। डाॅ0 नेगी उत्तराखंड राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वानिकी, वन्य जीवन और पर्यावरण में व्यापक अनुभव है और उन्होंने विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में भी सेवा दी है।

