उत्तराखण्ड सदन में हुई समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक

उत्तराखण्ड सदन में हुई समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक
Spread the love

देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई ।न्यायाधीश (सेवानिवृत) श्रीमती  रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखण्ड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

 बैठक में समिति के सदस्य   न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, श्री शत्रुघ्न सिंह, आई०ए०एस० (सेवानिवृत), श्रीमती सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, श्री मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles