पर्यावरण और परिस्थितिकीय पहलुओं को संरक्षित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी :कुनियाल
रूद्रपुर । गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जी0बी0 पन्त हिमालय पर्यावरण संरक्षण के वैज्ञानिक डा0 जे0सी0 कुनियाल ने कहा कि पर्यावरण और परिस्थितिकीय पहलुओं को संरक्षित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके संतुलन को बनाए रखने के लिए हम लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निकाय, जल संस्थान, फॉरेस्ट, परिवहन व विकास प्राधिकरण आदि विभागों को ठोस कार्य योजना बनाने के साथ ही प्रस्तावित किए गए प्रारूप को शीघ्र भरकर पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जिले की पर्यावरण प्लानिंग से संबंधित रिपोर्ट माननीय एनजीटी के सुपुर्द की जा सके।
उन्होने अधिकारियों को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सोलेट बेस्ट मैनेजमेंट बायोमेडिकल बेस्ट प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट वायु प्रदूषण आदि पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों के बेहतर निस्पादन को लेकर हमारी जिम्मेदारियाँ और अधिक बढ़ गयी है। पर्यावरण की महत्ता को लेकर कहा कि पर्यावरण संतुलन के बगैर भविष्य में जीवन मुश्किलों से भरा होगा। उन्होंने जिला पर्यावरण प्लानिंग में 14 संबंधित थिमेटिक क्षेत्रों का विस्तार से वर्णन किया। इस प्लानिंग के तहत विभागों को रिपोर्ट तैयार करने के प्रारूप के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देहरादून द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट का जिला पर्यावरण प्रबंधन प्लानिंग से संबंधित होने वाले कार्यकलापों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पाॅवर प्रजेनटेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। पर्यावरण संस्थान के डॉ सुमित राय मृदा वैज्ञानिक एवं डॉ कपिल केसरवानी ग्लेशियर वैज्ञानिक ने पर्यावरण के संरक्षण पर विस्तार सेे प्रकाश डाला।
कार्यशाला में डीएफओ निधिमणी त्रिपाठी, डा0 अभिलषा सिंह, हिमांशु, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एपी वाजपेयी, निर्मला बिष्ट, सुन्दर सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, एआरटीओ पूजा नयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

