सरकार बेरोजगारों के साथ छल कर रही है : प्रीतम

सरकार बेरोजगारों के साथ छल कर रही है : प्रीतम
Spread the love

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने आज फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए सचिवालय कूच किया। छात्र संगठन की इस रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी भी शामिल हुए।

आज कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई से जुड़े युवा एकत्र हुए। जहां से उन्होंने सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले से ही बैरिकेडिंग लगा कर रोक दिया गया। जिस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जम कर नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता और युवा वहीं सड़क पर ही धरना दे कर बैठ गये। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वर्तमान समय में बेरोजगार की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा से बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद थी लेकिन उसमें भी घपला कर दिया गया है। सरकार बेरोजगारों के साथ छल कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेरोजगारों को नियुक्तियां देने की बात कह कर गुमराह किया जा रहा है। जबकि सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक एक भी नियुक्ति नहीं की है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला अध्यक्ष सौरभ ममंगाई, आयुष गुप्ता, विकास नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles