आज प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर मेष लग्न में विधि-विधान से खुले बाबा केदार के कपाट

आज प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर मेष लग्न में विधि-विधान से खुले बाबा केदार के कपाट
Spread the love

रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः 6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं। दक्षिण द्वार पूजन के बाद पुजारी शिवशंकर लिंग एवं वेदपाठी मंदिर के मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ठ हुए। भैरवनाथ जी का आवाह्न किया गया। ठीक प्रात:6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। पुजारी शिवशंकर लिंग ने रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक पूजा संपन्न की भगवान केदारनाथ जी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। कपाट खुलने के पश्चात सर्व प्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न 
की गयी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌ ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बधाई दी है।   कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत मुख्य द्वार पर मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles