किसानों का फूटा गुस्सा,अरविंद पांडे का किया पुतला दहन,आप पार्टी हमेशा खडी है किसानों के साथ – एस एस कलेर,आप प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून।
गुरुनानक देव जी के दीप पर्व में शामिल होने के लिए आप पार्टी के प्रदेश एस एस कलेर नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टुकडी बिछुआ ग्रामसभा के गुरुद्वारे में पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु नानक देव जी का आर्शिवाद लेते हुए किसानों से मुलाकात की । इस मौके पर किसानों से बातचीत के दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, किसानों से कई मसलों पर बातचीत हुई। जिसमें किसानों की मुख्य मांग केन्द्र सरकार द्वारा लाए कृषि बिलों को लेकर थी। किसानों ने दिल्ली में मदद और उन्हें समर्थन देने के लिए आप पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद अता किया। आप अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को आप पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं कि, आप पार्टी इन कृषि बिलों के विरोध में किसान का साथ दे। आप पार्टी ने जहां एक तरफ दिल्ली में किसानों के तमाम संगठनों को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए दिल्ली समेत पूरे देश में किसानों का साथ देने के लिए एक दिन का उपवास रखा ,वहीं आगे भी किसानों के हक की लडाई के लिए आप पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एकजुट रहेंगे। पंजाबी समुदाय वैसे इस पर्व में हर बार क्षेत्रीय विधायक को निमंत्रण देता था, लेकिन इस बार किसानों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक को ना बुलाकार आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया ,जो पूरी आप पार्टी के लिए बडे ही हर्ष का पल है। आप अध्यक्ष ने,किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, किसानों के कोई भी मुद्दे हों ,उनके लिए आप पार्टी हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए खडी रहेगी। आप अध्यक्ष इसके बाद दिनेशपुर के माता गुजरी गुरुद्वारा भी पहुंचे जहां किसानों के साथ मिलकर उन्होंने एक जुलूस में हिस्सा लिया। यहां सैकडों की तादाद में किसान इकटठा हुए, जिनमें सरकार के खिलाफ और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर गुस्सा नजर आया। किसानों ने कहा कि अरविंद पांडे ने उत्तराखंड के किसानों के साथ गद्दारी की है, जिस वजह से पूरा किसान समाज उनसे नाराज है। इसके बाद किसानों ने आप पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में पहले तो जमकर नारेबाजी की और फिर अरविंद पांडे का पुतला फूंका। इस दौरान आप अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य की दोनों ही सरकारें किसान विरोधी हैं । इन्होंने जो बिल सदन में पास किए वो बिल किसानों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा देगा। सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। आज सरकार ने किसानों और जवानों को आमने सामने खडा कर दिया है,लेकिन किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वो खुद एक किसान हैं ,इसलिए किसानों की पीडा से भली भांति वाकिफ हैं और चाहे किसानों के हित के लिए आप पार्टी और स्वयं उन्हें कोई भी बलिदान देना पडे वो हमेशा किसानों के साथ खडे हैं और किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं है।

