कोरोना पीड़ित महिला की एम्स में गम्भीर आघात से मौत

कोरोना पीड़ित महिला की एम्स में  गम्भीर आघात से मौत
Spread the love

देहरादून।ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में लालकुंआ के वार्ड नम्बर 5 की रहने वाली कोरोन संक्रमित महिला ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज कराते हुए आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली।
उक्त महिला एम्स ऋषिकेश में भर्ती थी। तीन दिन पहले ही महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला नैनीताल के लालकुंआ की रहने वाली थी व एम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती थी। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी। एम्स में हुई महिला की मौत के बारे में एम्स निदेशक रविकांत की ओर से पुष्टि की गई है। बता दें कि ऋषिकेश एम्स में महिला का उपचार चल रहा था। बुजुर्ग महिला की बेटी की रुड़की के नगला इमरती गांव में शादी हो रखी है। बुजुर्ग महिला के साथ उसकी बेटी अस्पताल में ही तीमारदारी कर रही थी। ऋषिकेश एम्स में महिला की रिपोर्ट सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची।

देवभूमि खबर

Related articles