खनन पर कार्यवाही न करने पर प्रभारी निरीक्षक सहित पांच पुलिस कर्मियों का तबादला

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। सख्ती के बावजूद भी राजधानी से सटे क्षेत्रों में अवैध खनन जोरो पर चल रहा है। जिसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने भी सभी थानाध्यक्षों को अवैध खनन वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रायपुर के माल देवता चौकी के अन्तर्गत अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने पर एसएसपी अरूण मोहन जोशी ने 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल थाना रायपुर से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान, का0 सुरेन्द्र खंतवाल, का0 नरेश लेखपाल, का0 राकेश डिमरी, का0 मनमोहन सिंह असवाल, महिला नमिता रावत को रायपुर थाने से पुलिस लाईन में तबादला किया है।

देवभूमि खबर

Related articles