गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट द्वारा एम्स में कोविड के कारण बंद लंगर सेवा 4 अप्रैल से होगा शुरू:नरेंद्र जीत बिंद्रा

गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट द्वारा एम्स में कोविड के कारण बंद लंगर सेवा 4 अप्रैल से होगा शुरू:नरेंद्र जीत बिंद्रा
Spread the love

ऋषिकेश।गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनज्मेंट ट्रस्ट द्वारा एम्स ऋषिकेश में मरीज़ों एवम् उनके साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड के कारण बंद किए गए लंगर की सेवा ( निशुल्क भोजन) अस्पताल प्रांगण में सोमवार ४ अप्रैल दोपहर १२ बजे अरदास के बाद फिर शुरू कर दी जाएगी।

उक्त जानकारी श्री नरेंद्र सिंह बिंद्रा उपाध्यक्ष मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मीडिया को दी।उन्होंने कहा कि प्रभु से हाथ जोड़ विनती है कि अब यह निर्विघन हर रोज़ चले एवं सभी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।उन्होंने सबसे निवेदन करते हुए पहली अरदास में शामिल हो लंगर ग्रहण करने की अपील की।

देवभूमि खबर

Related articles