गैरसैंण राजधानी की निर्णायक लड़ाई लड़ेगा उक्रांद:विजय बौड़ाई
देहरादून । उत्तराखंड की जनता हमेशा से प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाये जाने के पक्षधर रही है ,अभी तक रही सरकारों ने राजधानी के मुद्दे की अहमियत को समझा ही नही,इसलिए अब उक्रांद इसकी निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।
केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने कहा कि भाजपा ने कभी भी गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिये काम नही किया, यद्यपि पूर्व कई चुनावों में इसको मुद्दा बनाकर सत्ता प्राप्त कर ली लेकिन अब तो भाजपा ने राजधानी मुद्दे को अब अपने दृष्टिपत्र में भी नही रखा जोकि प्रदेश के लिये अपनी जान देने वाले शहीदों का अपमान है। उक्रांद हमेशा से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की लड़ाई लड़ता रहा है लेकिन तमाम सरकारो ने गैरसैंण की उपेक्षा की है और अब उक्रांद इसके लिये निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।
प्रवक्ता बौड़ाई ने कहा किउत्तराखंड में भ्रष्टाचार जोर पकड़ते जा रहा है जिसके लिये लोकायुक्त का गठन जल्दी किया जाना आवश्यक है।सरकार बुलडोजर चलाने की बात कर रही है लेकिन भ्रष्टाचार पर बुलडोजर कब चलेगा?।भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर बिल्कुल भी बात नही करना चाहती है जबकि पिछले चुनाव में लोकायुक्त की नियुक्ति भाजपा का सबसे मुख्य मुद्दा था और 100 दिन में लोकायुक्त नियुक्त करने की भी बात की थी लेकिन अब तक पांच साल निकल गए लोकायुक्त बिल विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटी के पास ही है। सरकार को बुलडोजर चलाना आसान है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को भी लोकायुक्त के रूप में एक बुलडोजर देने में भाजपा सरकार घबरा रही है। लोकायुक्त कार्यालय एवं कर्मचारियों पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये बिना किसी कार्य के ख़र्च किए जा रहे है, लेकिन यहां जनता का पैसा व्यर्थ बहाया जा रहा है। इसलिए अब उक्रांद उत्तराखंड की जनता को स्थायी राजधानी गैरसैंण तथा लोकायुक्त के रूप में भ्रष्टाचार निवारण बुलडोजर प्रदान करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा ।बहुत जल्द इसका कार्यक्रम भी विभिन्न जनपदों को प्रदान किया जाएगा ताकि बृहद जन आंदोलन किया जा सके।

