छात्रवृत्ति ऑनलाइन हेतु 20 नवम्बर से पूर्व पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सूचित करें

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। विद्यालयों के द्वारा वर्ष 2019-20 हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल में पूर्वदशम तथा दशमोत्तर कक्षाओं के पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन किये जाना आवश्यक है। नोडल अधिकारी आई.टी. सैल समाज कल्याण देहरादून द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के 275 संस्थान, विद्यालयों के द्वारा अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है, जबकि सम्बन्धित विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा आॅनलाइन आवेदन किया गया है।

उक्त के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा समस्त विद्यालयों के रजिस्ट्रार, प्राचार्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक, समस्त उप खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त नगर शिक्षा अधिकारी को उनके अधीनस्थ तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालयों को 20 नवम्बर से पूर्व पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु सूचित करने का अनुरोध किया है। वर्ष 2019-20 हेतु 20 नवम्बर से पूर्व आॅनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बन्द हो जायेगा। यदि कोई पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति आॅनलाइन आवेदन करने से वंचित रहते हैं तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय की निर्धारित होगी।

देवभूमि खबर