जमीन के बदले जमीन की मांग कर रहे लोहारी गांव पर प्रशासन का चला डंडा, बलपूर्वक करवाया खाली
देहरादून। लंबे समय से जमीन के बदले जमीन की मांग कर रहे महत्वकांक्षी जल परियोजना के डूब क्षेत्र में आ रहे हैं ग्राम लोहारी में प्रशासन ने बलपूर्वक जेसीबी की मदद से कार्यवाही करते हुए गांव खाली करवाया। स्थानीय लोगों में कार्यवाही को लेकर आक्रोश है।
आपको बताते चलें कि लोहारी गांव के ग्रामीण लंबे समय से विस्थापन की मांग लेकर आंदोलनरत थे ।तत्समय में विपक्ष के नेताओं से लेकर स्थानीय सामाजिक संगठनों ने लोहारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।प्रशासन ने आंदोलनरत ग्रामीणों के साथ स्थानीय नेताओं की गिरफ्तारी भी की थी।लेकिन प्रशासन ने ग्राम लोहारी में बलपूर्वक जेसीबी चलाकर गांव को खाली करा दिया है।

