जाँच के लिए भेजे गए 42 सेम्पल में 32 की रिपोर्ट नेगेटिव,10 आने बाकी: डॉ डी.पी.जोशी

Spread the love

उत्तरकाशी।जिला चिकित्सालय में स्थापित वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार 08 अप्रैल को प्रदेश भर से जनपद में आएं 395 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहातन के रूप में 14 दिन तक सभी को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। अब तक जनपद में कुल 4899 सन्दिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें  2635 संदिग्ध व्यक्ति, एएनएम,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री की देख-रेख में होम क्वारेंटाइन में रखे गए है।
   जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि अब तक जिन 4899 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 2173 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें 14 दिन हो गए है तथा एहतियातन रूप से  फिर से अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में एहतियातन के रूप में 17 संदिग्ध तथा क्वारेंटाइन वार्ड में भी 74 व्यक्तियों को रखे गए है। 
 जनपद से आतिथि तक 42 व्यक्तियों के सेम्पल जांच हेतु हल्द्वानी एवं एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। जिसमें से 32 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा 10 की आनी बाकी है ।

देवभूमि खबर

Related articles