उधमसिंह नगर को स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये तीन करोड की धनराशि से पुरस्कृत किया
रूद्रपुर ।सीईओ नीति आयोग श्री अमिताभ कान्त ने आकांक्षी जनपदो की वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 03 मार्च को देर सांय कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। जिसमे उधमसिंह नगर को वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास (स्कील डेवलपमेंट) के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये तीन करोड की धनराशि से पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया कि आकांक्षी जनपद के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किये जाने हेतु दो प्रोजेक्ट नीति आयोग को प्रेषित किये गये थे। जिसे नीति आयोग की इमपाॅवर कमेटी द्वारा दो प्रोजेक्टों को स्वीकृत प्रदान की गई। जिसमे स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2.03 करोड व शिक्षा के क्षेत्र में 96 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसडीएच काशीपुर में आधुनिक सीटी स्केन की स्थापना, सीएचसी किच्छा में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन व आपरेशन थियेटर हेतु आवश्यक आधुनिक उपकरण एवं जिला टीबी अस्पताल रूद्रपुर में डिजिटल एक्सरे मशीन की स्थापना, ब्लाक खटीमा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनिमिया सर्विलांस प्रोग्राम चलाया जायेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में 100 प्राईमरी स्कूल एवं 60 जूनियर स्कूल में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जानी है। जिससे जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या आदि उपस्थित थे।

