एनएमओपीएस के ट्विटर महा अभियान कार्यक्रम को मिला भारी समर्थन

एनएमओपीएस के ट्विटर महा अभियान कार्यक्रम को मिला भारी समर्थन
Spread the love

देहरादून।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर 26 जून को ट्विटर महाअभियान कार्यक्रम को राज्य के मान्यता प्राप्त 50 से अधिक कर्मचारी संगठनों के साथ अभियान मे उत्तराखंड सचिवालय के अधिकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा, महासचिव श्री विमल जोशी कोषाध्यक्ष श्री बच्ची सिंह बिष्ट ,संयुक्त सचिव श्री चंदन सिंह बिष्ट ,संप्रेक्षण श्री अरविंद कुमार सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के महासचिव श्री प्रमोद कुमार ,उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र रतूड़ी ,सह सचिव श्री सुनील गुसाईं, श्रीमती अनीता शर्मा, सचिवालय अधिकारी संघ के महासचिव श्री कंचन कुमार पांडे ,सीधी भर्ती अधिकारी संघ के महासचिव श्री ब्योमकेश दुबे ,संजय शर्मा ,दिशांत सिंह, अमित सिंह रणजीत सिंह अनुज शेखर चमोली उपेंद्र बड़थ्वाल ,चंद्रमोहन डोभाल ,ममता आर्य, पूर्व महासचिव श्री राकेश जोशी, श्री प्रदीप अपने सचिवालय सुरक्षा केसरी दिनेश उनियाल, वाहन चालक और सचिवालय प्रचारक संघ के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया ।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रांत अध्यक्ष श्री जीतमणी ने बताया 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया नई पेंशन योजना जोकि शेयर बाजार पर आधारित है और जोखिम भरी है सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को 1000 या 15 सो रुपए के रूप में मात्र पेंशन में प्राप्त हो रही है जिससे सभी कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश है और पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के माध्यम से लगातार पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का अनुरोध कर रहे हैं उत्तराखंड में सभी कर्मचारी संगठनों ने उनके घटक संघ ने उनके प्रतिनिधियों ने इस ट्विटर अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया और जो लक्ष्य 1000000 ट्वीट किए जाने का रखा गया था उस लक्ष्य को भी पार कर लगभग 1500000 ट्वीट किए गए जो देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , प्रदेश के मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेताओं वित्त मंत्री आदि को टैग किए गए। एनएमओपीएस उत्तराखंड विगत 4 सालों से लोकतांत्रिक ढंग से पुरानी पेंशन की मांग को सक्षम स्तर पर समय-समय पर उठाता आया है और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती इसी तरह लगातार संघर्ष करता रहेगा। आज के इस कार्यक्रम में सचिवालय के उन सभी साथियों का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया उनका आभार प्रदेश के उन सभी संगठनों का उनके प्रतिनिधियों का बहुत-बहुत आभार जो लगातार एमओपीएस के बैनर तले इस लड़ाई को लड़ रहे हैं ।आज जिस तरह से ट्विटर पर यह महत्वपूर्ण मुद्दा ट्रेंड करता रहा उससे यह उम्मीद जागी है कि आने वाले दिनों में कर्मचारी एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे ।

प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा चेयरमैन संघर्ष समिति श्री जगमोहन रावत प्रांतीय प्रवक्ता श्री सूर्य सिंह पवार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री मनोज अवस्थी संयुक्त सचिव पुष्कर बहुगुणा एवं समस्त जनपदों के जिलाध्यक्ष महामंत्री और उनकी कार्यकारिणी लगातार इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे और आने वाले भविष्य में जो भी कार्यक्रम प्रदेश स्तर से दिए जाएंगे इस कार्यक्रम की तरह वह भी बहुत सफल होंगे।

देवभूमि खबर

Related articles