डीआईजी नीरु गर्ग ने भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर अतिक्रमण करने व अवैध कब्जा किये जाने के सम्बन्ध में जांच हेतु विशेष जांच दल किया गठित
देहरादून।डीआईजी गढवाल श्रीमती नीरू गर्ग ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर तहसील विकासनगर परगना पछवादून ईस्ट होप टाउन क्षेत्रान्तर्गत कथित भू-माफियाओं द्वारा निजी व राज्य सरकार की भूमि पर अतिक्रमण करने व अवैध कब्जा किये जाने के सम्बन्ध में जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन कर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
उक्त एसआईटी. का नेतृत्व एस0पी0 देहात देहरादून श्री स्वतन्त्र कुमार द्वारा किया जायेगा जिसमें सी0ओ0 विकासनगर श्री बी0डी0 उनियाल, निरीक्षक विद्या भूषण नेगी देहरादून व उ0नि0 बृजेन्द्र नैथानी रेंज कार्यालय को सम्मिलित किया गया है।

