थाना त्यूणी पुलिस ने शांतिपूर्ण महासू देवता जागर मेले को लेकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों के साथ की बैठक

थाना त्यूणी पुलिस ने शांतिपूर्ण महासू देवता जागर मेले को लेकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों के साथ की बैठक
Spread the love

देहरादून । थाना त्यूनी पुलिस ने हनोल में महासू देवता में होने वाले जागर मेले में यातायात व्यवस्था, शांति व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में आज थाना त्यूणी क्षेत्र में संचालित हो रहे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व टैक्सी चालकों के साथ बैठक का आयोजन किया ।

बैठक में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा त्यूणी क्षेत्र से हनोल को जाने वाले टैक्सी किराए के संबंध में विचार विमर्श किया गया जिसमें टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की आरटीओ  के साथ हुई बैठक के बाद तय किया गया कि हनोल से त्यूणी तक का एक तरफ का किराया ₹50 तथा त्यूणी से हनोल तक की टैक्सी बुकिंग का ₹800 तय किया गया। चालको द्वारा जागर मेले के अवसर अपना पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles