थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने चोरी/नकबजनी की 02 घटनाओं का 36 घंटे के भीतर किया खुलासा, शातिर चोर को किया गिरफ्तार

थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने चोरी/नकबजनी की 02 घटनाओं का 36 घंटे के भीतर किया खुलासा, शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने चोरी/नकबजनी की 02 घटनाओं का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर चोर मोहित डिसूजा पुत्र राजू निवासी गढ़वाली कॉलोनी, ऑर्डिनेंस टी फैक्ट्री के पास थाना रायपुर, देहरादून मूल निवासी ग्राम हलदोई नयाबलीवाला रोड, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये दो लाख रुपए, एक आला नकब व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया गया।

थाना नेहरू कालोनी देहरादून में थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0: 250/22 धारा: 380, 457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गए पर अधिकारियों ने थाना प्रभारी को टीम गठित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस टीम द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कालोनी के नेतृत्व में 02 अलग-अलग टीमों का गठन कर घटना का त्वरित अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा लगातार अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी-पतारसी करते हुये पुराने चोरो के सत्यापन की कार्यवाही की गयी, साथ ही घटनास्थल के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि रिंग रोड पर स्थित डेयरियों में हुई चोरी की घटनाओं को मोहित डिसूजा नाम के व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 26-07-2022 को अभियुक्त मोहित डिसूजा पुत्र राजू निवासी गढ़वाली कॉलोनी ऑर्डिनेंस टी फैक्ट्री के पास थाना रायपुर, देहरादून मूल निवासी ग्राम हलदोई, नयाबलीवाला रोड, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ लोअर नत्थनपुर, नेहरू कालोनी से गिरफ्तार किया गया। जिसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

1- मु0अ0सं0 249/22 धारा 380, 457, 411 भादवि से संबंधित 1,96,672/- रुपए
2- मु0अ0सं0 250/22 धारा 380, 457, 411 भादवि से संबंधित 3025/- रुपए
3- घटना में प्रयुक्त एक आला नकब
4- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल पल्सर 220

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-

अभियुक्त पूर्व में थाना रायपुर से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है, अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम में श्री प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी, श्री योगेश दत्त, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी,उ0निरी0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
,कां0 राकेश कुमार,कां0 नरेंद्र रावत,कां0 सोनू कुमार,- कां0 सोबन सिंह थे।

देवभूमि खबर

Related articles