दुग्ध समिति की महिला सदस्यों ने सीएम राहत कोष में दिया सहयोग

दुग्ध समिति की महिला सदस्यों ने सीएम राहत कोष में दिया सहयोग
Spread the love

चमोली।कोराना महामारी में मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट व अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनेक औद्योगिक, व्यापारिक एव सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे है। कोरोना संकट से निपटने के लिए जनपद चमोली की दुग्ध समितियों एवं दुग्ध संघ ने मंगलवार को सीएम राहत कोष में 1 लाख रुपये की धनराशि देकर अपना अमूल्य सहयोग दिया है। प्रबंधक दुग्ध संघ सिमली नरेश चन्द्र कुनियाल एवं सहायक निर्देश डेयरी राजेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि दुग्ध संघ के सदस्यों एवं जनपद में संचालित 59 दुग्ध समितियों की लगभग 700 महिला सदस्यों ने अपने एक दिन के दूध का भुगतान स्वरूप मिलने वाली धनराशि सीएम राहत कोष के लिए दी है। समिति की सभी महिला सदस्यों एवं दुग्ध संघ ने मिलकर 1 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा कर दी है। 

देवभूमि खबर

Related articles