नरेंद्र नगर कोषागार में करोड़ों रूपयो का गबन करने वाले कोषाधिकारी जगदीश चंद्र समेत पांच लोग गिरफ्तार
टिहरी । जिले के नरेंद्र नगर कोषागार में करीब ढाई करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने कोषाधिकारी जगदीश चंद्र (कोषाधिकारी) गबन की गई धनराशि ₹5,13,542/,विनय कुमार चौधरी (लेखाकार) गबन की गई धनराशि ₹ 1,19,68,579/,सोहबत सिंह (पीआरडी, नरेंद्रनगर कोषागार) गबन की गई धनराशि ₹ 23,46,748/,-कल्पेश भट्ट (क्लर्क, पशुपालन विभाग नरेंद्रनगर) गबन की गई धनराशि ₹ 26,54,302/-5:- रणजीत कुमार–गबन की गयी धनराशि ₹ 1,39,325/- गिरफ्तार किया है।
नरेंद्र नगर थाना में वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे पहले नई टिहरी मुख्य कोषागार में भी दो करोड़ 43 लाख रुपये के सरकारी धन का गबन का मामला सामने आया था। कोषागार के दो लेखाकार अब भी फरार चल रहे हैं।
गिरफ्तार व्यक्तियों में कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार, पीआरडी जवान सोबन सिंह के अलावा कल्पेश भट्ट और रणजीत सिंह शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इन सभी ने लगभग ढाई करोड़ रुपये का गबन किया और पेंशन आदि के पैसों को कई लोगों के खातों में ट्रांसफर किया है। मामले की जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने टिहरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर पुलिस टीम को नगद 2500/-रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया ।
:-प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत 2:-वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशेर अली3:-हे0कां0(प्रो) शांति प्रसाद डिमरी 4:-कां0 सुभाष रयाल 5:-कां0 सचिन रावत 6:-कां0 वीरेंद्र सिंह नेगी 7:-कां0 प्रदीप खंडूरी8:-कां0 चालक तेजवीर सिंह

