डीआईजी,गढवाल ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु 30,000 का पुरूस्कार किया घोषित

डीआईजी,गढवाल ने लंबे समय से फरार चल रहे  अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु 30,000 का पुरूस्कार किया घोषित
Spread the love

देहरादून । पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र ने थाना क्लेमन्टाउन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2022 धारा 395/ 397/ 447/ 323/ 506/ 412/34 भादवि में नामजद/वांछित अभियुक्तगण अमित यादव पुत्र बलराम यादव निवासी मौहल्ला घोसियान, गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड उ0प्र0, 2- सौरभ कपूर पुत्र नरेश चन्द्र कपूर निवासी 62ए न्यू रोड डालनवाला देहरादून व मोना रंधावा पुत्री स्व0 श्री सतपाल रंधावा हाल निवासी मैत्री कुंज सुभाषनगर देहरादून जो काफी समय से फरार चल रहे हैं तथा जिनकी काफी प्रयासों के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। उक्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु सही सूचना देकर गिरफ्तारी कराने, अपराधी द्वारा अपनी गिरफ्तारी का विरोध किये जाने की दशा में आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तारी करने हेतु उपरोक्त प्रत्येक अभियुक्तों पर 30,000/-30,000 रू0 की धनराशि का पुरूस्कार घोषित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles