पुलिस ने नशा करते हुये छात्रों को पकड़ा

चमोली। सार्वजिक स्थानों पर नशा करते हुए छात्रों को पुलिस ने पकड़ा। पार्क और जंगल से लगी सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में भी छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पकड़ा। इन सभी को थाने में लाकर पुलिस ने इनकी काउंसलिंग की। इसके बाद छात्रों को परिजनों को हिदायत देकर सौंप दिया। बुधवार को जिला मुख्यालय पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बार-बार पुलिस को जानकारी मिल रही थी कि पार्क समेत कई स्थानों पर खुले आम छात्र-छात्राओं को ऐसी हरकतें करते हैं जो सार्वजिक स्थानों पर आपत्तिजनक होती हैं। साथ ही ये छात्र नशा, चरस, स्मैक और शराब का इस्तेमाल करते हैं। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने औचक छापा मार अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया पार्कों और अन्य स्थानों पर ऐसे 10 से अधिक छात्र-छात्राएं पकड़ी गईं। थाने में थाने में लाकर सभी की काउंसलिंग की गई । इसके साथ ही नश नहीं करने और सार्वजनिक स्थानों समेत किसी स्थान पर आपत्तिजनक हरकत से दूर रहने की सलाह दी गयी। सार्वजनिक स्थानों पर छात्र-छात्राओं की अप्रिय हरकत की सूचना पर महिला पुलिस सादे कपड़ों में पार्क और अन्य स्थानों पर तैनात थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अप्रिय हरकत करने वाले छात्र-छात्राओं को सख्त हदायत देकर पुलिस ने अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया।

