पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस बल को कोरोना टेस्ट के दिये निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस बल को कोरोना टेस्ट के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समस्त जनपद प्रभारियों एवं शाखा/इकाई प्रभारियों को उनके अधिनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराये जाने हेतु निर्देशित किया

उन्होंने कहा कि टेस्ट करवाने से पॉजिटिव पाए जाने वाले कार्मिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। साथ ही अन्य कार्मिकों/परिजनों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और कोरोना संक्रमित क्षेत्रों का भी पता लगाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि विगत दो दिन में किए गए कोविड रैपिड एन्टीजन टेस्ट में 07 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी क्रम में आज पुलिस मुख्यालय में 105 लोगों के एंटीजन रैपिड टेस्ट करवाये गए जिसमें सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

देवभूमि खबर

Related articles