यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये अभी से पूरी तैयारियां सुनिश्चिित कर ले :मंगेश घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग ।देवभूमि खबर।श्री केदार धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय कक्ष में यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाये रखने के लिए समय से सभी व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत रूद्रप्रयाग, पुलिस विभाग व पशुपालन विभाग आपस में समन्वय बनाकर घोड़ा खच्चर रजिस्टेªशन व स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिये स्थान चयनित करें। जिलाधिकारी ने डीडीएमए को गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये अभी से पूरी तैयारियां सुनिश्चिित कर ले तथा 10 फरवरी तक हर हाल में कार्यदायी संस्था यात्रा पड़ाव मार्गो पर पहुंच जानी चाहिए। कहा कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव में यात्रियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा अभी से जुटायी जाय। ताकि यात्रा सीजन में किसी भी यात्री को असुविधा उत्पन्न न हो सके। कहा कि सड़कों सहित यात्रा मार्ग तक विभिन्न पडावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं हर-हाल बहाल की जानी जरूरी है। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियोे को यात्रा प्रारम्भ होने से पहले सड़को की हालत में सुधार लाने एवं सड़क के मलवे को तुरन्त हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत पेयजल, संचार सेवाएं, खाद्यान्न, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए संबन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यात्रा मार्गो की मुख्य पड़ावों पर शौचालय की बेहतर सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सरदार चौहान, पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली, उपजिलाधिकारी रूद्र्रप्रयाग बृजेश तिवाडी, तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर राम बधाणी, जखोली शालिनि मौर्य, अधिशासी अभियन्ता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि इन्द्रजीत बोस, अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान संजय सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, वन क्षेत्राधिकारी आलोकी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीमा रावत सहित सम्बधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

