17 फरवरी को डोईवाला में सरकार के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा: चौधरी

देहरादून।देवभूमि खबर। दिल्ली में विस चुनाव में करारी हार झेल चुकी कांग्रेस अब एक्शन मोड है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सरकार को मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या को लेकर सरकार को घेरने को प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 17 फरवरी को डोईवाला में सरकार के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने बताया कि 17 फरवरी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, गन्ने का भुगतान और गैस की बढ़ी कीमतें को लेकर धरना प्रदर्शन पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महंगाई बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है। लेकिन सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा सीट से राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

