पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालने की सलाह :पंवार
रुद्रप्रयाग।।देवभूमि खबर। पशु पालन विभाग की ओर से विकासखण्ड जखोली के ग्राम तैला में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी चार वर्गों दुधारू गाय, भंैस, हीफर एवं बैल में आयोजित की गयी, जिसमें 70 पशुपालकों ने 90 पशुओं को प्रदर्शित किया।
ग्राम प्रधान तैला मेहरबान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पशु प्रदर्शनी में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ अशोक पंवार ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्नत नस्ल की पशुओं को पालने से आय में वृद्धि की की जा सकती है। प्रदर्शनी में दुधारू गाय श्रेणी में कुसुम देवी की गाय ने प्रथम, रमेश लाल की गाय द्वितीय एवं गुड्डी देवी की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भंैस वर्ग में प्रथम स्थान पर सुरला देवी, द्वितीय बुद्धि लाल एवं तृतीय स्थान सुदामा देवी, बैलों की जोड़ी वर्ग में प्रथम स्थान पंकज सिंह, द्वितीय प्रेम सिंह एवं तृतीय स्थान लखवीर सिंह ने हासिल किया। इसके अलावा हीफर वर्ग में प्रथम स्थान राकेश्वरी देवी, द्वितीय लखना देवी एवं तृतीय स्थान विशाम्बरी देवी की हीफर रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अर्शिदा खानम ने किया। साथ ही डाॅ सतेन्द्र यादव व डाॅ दीपमणि गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएसरावत, जगदीप संतोषी, प्रेमलाल, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सिंह, सदर सिंह, युद्धवीर पशुधन सहायक का विशेष सहयोग रहा।
