कांग्रेस का शराब कांड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। जहरीली शराब कांड को लेकर महानगर कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। एस्लेहाल चैक पर सरकार का पुतला फूंका गया। साथ ही सत्ता और शराब माफिया गठजोड़ का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रविवार दोपहर में एस्लेहाल चैक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह सत्ता की शह पर घर-घर शराब पहुंचाने का काम माफिया कर रहे हंै, उसने अब लोगों की जान लेना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने रुड़की कांड से भी सबक नहीं लिया।
कांग्रेस ने शराब कांड के पीड़ितों को सही उपचार नहीं मिलने और मृतकों के आश्रितों को त्वरित सहायता नहीं मिलने को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथरिया पीर शराबकांड के आरोपी भाजपा नेता समेत अन्य वांछितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन और पुतला दहन महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, दीप बोहरा, राजेश शर्मा, संजय काला, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, पार्षद सविता सोनकर, देविका रानी, मीनू क्षेत्री, अनिल क्षेत्री, अहताद खान, आनंद त्यागी, नीनू सहगल, राजेश पांडे, जगदीश चैहान, पुष्पा पंवार, जगदीश धीमान, अरूण शर्मा, निर्मला रावत, मुकेश सोनकर, गुलशेर मियां, राजेश पुण्डीर, राजू मौर्य, डेविड हर्सी, पीयूश गौड, उदयवीर मल्ल, आषीश देसाई, राजकुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles