स्वच्छ्ता को लेकर जन जागरूकता का सन्देश दिया
रुद्रप्रयाग।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य परियोजना ग्रुप, नमामि गंगे, उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला गंगा समिति, रुद्रप्रयाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा चौपाल का आयोजन किया गया।बेलनी पुल के समीप वाले घाट में स्वजल विभाग द्वारा गंगा चौपाल में प्रोजक्टर एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने के लिए जन जागरूकता का सन्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबन्धक मोहन सिंह नेगी ने नदियों के किनारे पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने वाले लोगो से भी स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। कहा कि पूजा सामग्री को नदी में डालने के बजाय पौधो मेें डाले। नदियो में पूजन सामग्री डाले जाने से प्रदूषण बढ़ता है व जलीय जीवों को भी खतरा हो सकता है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। विभिन्न प्रकार की बीमारियां की जननी भी गन्दगी ही है। इसलिए जरूरी है कि अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखे।
इससे पूर्व विकास भवन सभागार में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता में स्कूली बचचो द्वारा अपने विचार रखे गए व 60 बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया गया।
स्वच्छता पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम वीनस द्वितीय कु0 काजल व कु0 पायल तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम रोहित कण्डारी, राजकीय इण्टर कालेज रूद्रप्रयाग, द्वितीय कुमारी रूचि अनूप नेगी मेमोरियाल पब्लिक स्कूल एवं अजीत सजवान, श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल तिलणी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी प्रगति डंगवाल, ख्रीस्ट ज्योति पब्लिक स्कूल, द्वितीय योगेश, द क्रियेटिव एकेडमी पब्लिक स्कूल एवं रजत, द क्रियेटिव एकेडमी पब्लिक स्कूल के तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर परएसडीएम बृजेश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानन्द काला, सीवीओ डाॅ आर एस नितवाल, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, स्वजल समन्वयक पूरन कापरी, सहित अन्य अधिकारी व जनता उपस्थित थी।
