उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रसिद्ध पौराणिक बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का  उद्घाटन किया

Spread the love

श्रीनगर ।उच्च शिक्षा एवं प्रोटोकाॅल मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रसिद्ध पौराणिक बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का उद्वघाटन किया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण और कबूतर उड़ाकर किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र के दर्जन भर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परेड व झांकियां निकाली। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा मंत्री के सामने नगर से जुड़ी कई समस्यायें रखीं। जिन पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक कार्यवाही का आशवासन दिया।उन्होनें कहा कि श्रीनगर को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कर गढ़वाल क्षेत्र के सबसे बड़े बाजार के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही मेले के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया।

श्रीनगर में आयोजित होने वाला यह बैकुंठ चतुर्दशी मेला गढ़वाल क्षेत्र के सबसे बड़े मेलों में से एक है। यह मेला 10 नवम्बर से 19 नवम्बर तक होता है इस मेले में प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मेले में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुॅचते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles