टीकाकरण कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये
पौड़ी।अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल ने कलैक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में जिला टास्क फोर्स समिति के संबंधित अधिकारियों/सदस्यों के साथ मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वह्न करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को एनएसएस के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु तिथि निर्धारित कर संबंधित को पत्र भेजने के निर्देश दिये। वहीं लकड़ीपड़ाव कोटद्वार में लोगों को वार्ड मेम्बर के माध्यम से विश्वाास में लेकर कार्य करने तथा टीकाकरण के दिन क्षेत्र के डाॅक्टर को स्वयं उपस्थित रहने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद पौड़ी एवं श्रीनगर को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करते हुए समय मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का भी प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। वहीं सूचना विभाग को प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। शिक्षा विभाग को विद्यालयों मंे भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओें का आयोजन कर एवं रैलियों के माध्यम से व्यापक प्रचार करने को कहा गया। बाल विकास विभाग को टीकाकरण से वंचित (समजि वनज – क्तवच वनज) बच्चों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग को टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति करने को कहा।
अभियान के तहत दो वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को 07 बीमारियों से निजात दिलाने वाले टीकाकरण का कार्य किया जायेगा। टीकाकरण अभियान चार चरणों में होगा, जो प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को शुरू होगा तथा प्रत्येक चरण की तिथि से लेकर अगले सात दिन तक बुधवार, शनिवार, रविवार व राजकीय अवकाश को छोड़कर चलेगा। प्रथम चरण 02 दिसम्बर, 2019 दूसरा चरण 6 जनवरी 2020, तीसरा चरण 03 फरवरी तथा चैथा चरण 02 मार्च, 2020 को आयोजित किया गया जायेगा। जनपद मंे मिशन इन्द्रधनुष के तहत दो वर्ष की आयु के 170 बच्चों तथा 19 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा।
बैठक में सीएमएस पौड़ी डाॅ. आर.एस. राणा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बिमल चन्द्र बहुगुणा, डीपीओ महिला सशक्तिकरण बाल विकास जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अभिनव रावत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् पौड़ी प्रदीप बिष्ट, डीआईओ स्वास्थ्य डाॅ. रमेश कुवंर, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रश्मि, डाॅ. पंकज, डाॅ. विवेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
